मुरादाबाद। स्कूल जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी को अदालत ने जेल भेज दिया है। आरोपी द्वारा छात्रा को जबरन ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को स्कूल जा रही छात्रा के साथ विनीत नामक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी सूचना पीड़िता के पिता द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था जिसे आज अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर हरथला की रहने वाली एक पीड़िता ने अदालत के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके पति की मृत्यु के बाद सराय खजूर के रहने वाले राहत जान, शमशाद व सदरूद्दीन ने सरकारी अनुदान दिलाने के बहाने घर पर आना-जाना शुरू कर दिया था। इस दौरान शमशाद ने अपने फोन में वादिनी की गलत फोटो खींच ली। नेट पर डालने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। मामले के आरोपी राहत जान को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतू यादव की अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।