फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 और बच्चे उल्टी दस्त और बुखार से भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बुखार से एक बच्चे की मौत और दर्जनों बच्चों के अस्पतालों में भर्ती होने से स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट जारी हो गया है। डायरिया और बुखार से पीड़ित दर्जनों बच्चे रविवार को भी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में पहुंचे। सरकारी अस्पताल की ओपीडी बंद होने के कारण इमरजेंसी में बाल रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई गई। अस्पताल में 15 बच्चों को भर्ती किया गया।
तापमान के साथ उमस लगातार बढ़ रही है। बच्चों पर इसका सबसे अधिक असर है। बच्चों में बुखार और डायरिया तेजी से फैल रहा है। मलिन बस्तियां इसकी चपेट में हैं। निजी एवं सरकारी अस्पतालों की बाल रोग विशेषज्ञों की ओपीडी में लंबी लाइनें लग रही हैं। शुक्रवार रात कटघर के इमरान (4) की बुखार से मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल की सीएमएस डा. ज्योत्सना पंत ने बच्चों के मामले में चिकित्सकों से विशेष एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में दो बाल रोग विशेषज्ञ बैठते हैं और ओपीडी में रोजाना करीब तीन सौ बच्चे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को ओपीडी बंद होने के कारण इमरजेंसी में बाल रोग विशेषज्ञ एवं एमएस डा. राजेंद्र कुमार की ड्यूटी रही। डा. राजेंद्र ने बताया कि शनिवार रात ही छह बच्चों को भर्ती किया गया। रविवार को 9 बच्चे भर्ती हुए। 24 घंटे के भीतर 15 बच्चों को बुखार और डायरिया से भर्ती किया गया। डा. राजेंद्र सिंह ने बताया पारा चढ़ने से बच्चों को बुखार की शिकायत बढ़ी है। दो माह के बच्चों से लेकर आठ साल की उम्र तक के बच्चे इसकी चपेट में हैं। बुखार में दवाएं भी असर नहीं कर रही हैं। गीले कपड़े से बच्चों का शरीर पोंछकर बुखार उतारा जा रहा है। डाक्टरों के मुताबिक उल्टी दस्त होने पर बच्चों को ओआरएस का घोल जरूर पिलाएं। उनके शरीर में पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें