फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
-10 जुलाई से 20 जुलाई तक होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन

-इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए परिषद की वेबसाइट पर 10 जुलाई तक परीक्षा के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। वहीं इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी डाट इडीयू डाट इन पर परीक्षा के लिए आवदेन पत्र अपलोड किए जाने हैं। संबंधित परीक्षार्थी अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा शुल्क 256.60 रुपया और एक प्रार्थना पत्र के साथ अंकपत्र की छाया प्रति संलग्न कर प्रस्तुत करेंगे। प्रधानाचार्य छात्रों के परीक्षा शुल्क एक मुश्त कोषागार में चालान के माध्यम से जमाकर शुल्क का विवरण तथा संबंधित छात्र का अनुक्रमांक और उनके इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विषय को दिनांक 10 जुलाई को रात बारह बजे तक अपने विद्यालय के पासवर्ड से वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इंप्रूवमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय में तथा कंपार्टमेंट के तहत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में से केवल किसी एक विषय में ही परीक्षा में सम्मिलित होंगे। वहीं इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 जुलाई से 20 जुलाई के बीच संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा संपादित कराया जाएंगी। प्रधानाचार्य प्रयोगात्मक परीक्षा से संबंधित विषयवार अंकाें की सूची क्षेत्रीय कार्यालय को 25 जुलाई तक उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें