सीएम योगी आदित्य नाथ की सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। मुख्य मंत्री की सुरक्षा के लिए एक हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
जबकि पीएसी की आठ कंपनी मुस्तैद करने के साथ ही खुफिया तंत्र भी अलर्ट कर दिया गया है। दूसरे जनपदों से भी फोर्स आ रहा है। शनिवार को फोर्स को ब्रीफ करने के बाद उन्हें ड्यूटी स्थल के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
सूबे के मुख्य मंत्री 21 मई को मुरादाबाद आ रहे हैं। 800 पुलिस कर्मी, आठ कंपनी पीएसी, 200 सब इंस्पेक्टर, 100 महिला पुलिस कर्मी, 20 सीओ, 10 एएसपी तैनात किए जाएंगे। चौबीस घंटे पहले कार्यक्रम स्थल से हैलीपैड तक सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा।
एक एक बिंदू को बारीकी से चेक किया जाएगा। शनिवार को एसपीजी की टीम मुरादाबाद पहुंच जाएगी। इसके बाद कार्यक्रम स्थल को अपने कब्जे में ले लेगी। सुरक्षा में लगे कर्मचारी सड़क की तरफ पीठ करके खड़े होंगे।
सड़क का इस्तेमाल होने पर बाहर से जाने वाले वाहनों को जिले के बाहर ही रोक दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के इर्द गिर्द तेज तर्रार पुलिस अफसरों को तैनात किया जाएगा। रूट रूफ टॉप ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी अत्याधुनिक हथियारों से लैस रहेंगे।
हवाई पट्टी पर उतारा गया सीएम का स्टेट प्लेन
सूबे के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ का स्टेट प्लेन का शुक्रवार को हवाई पट्टी पर रिहर्सल गया गया। रिहर्सल सफल रहा। इसके बाद स्टेट प्लेन वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गया। शुक्रवार दोपहर स्टेट प्लेन से लखनऊ से टीम हवाई पट्टी पर पहुंची। स्टेट प्लेन को दो बार उतार कर देखा गया। रिहर्सल सफल रहा।