फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ‘आर्मी’ से भिडे़गी केजरीवाल की ‘सेना’

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी समर का शंखनाद हो चुका है। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार और उनके समर्थक जनाधार बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया को भी साधने की तैयारी में हैं। वाराणसी से ताल ठोकने वाले दो उम्मीदवार सोशल मीडिया के पुराने धुरंधर हैं।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल। इन दोनों ही नेताओं की ‘सेना’ ने भी काशी का ‘किला’ फतह करने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए कार्यकर्ताओं के तरकश में स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट जैसे हाईटेक ‘तीर’ हैं। वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव में जीत के लिए भाजपा तकनीक का जोरदार इस्तेमाल करने जा रही है।

पार्टी का आईटी सेल इस दिशा में तैयारी कर चुका है। हाल ही में पार्टी ने अपने गुलाब बाग स्थित कार्यालय में आईटी सेल का कंट्रोल रूम खोला है। साथ ही वर्कशाप आयोजित कर कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के गुर सिखाए गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला ने बताते हैं कि सोशल मीडिया पर ‘आप’ की चुनौती से निपटने के लिए भाजपा पहले से ही तैयार है। हम दोहरी रणनीति अपना रहे हैं। इसके तहत आईटी सेल के लोग सोशल मीडिया के  साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी लोगों से जुड़ने जा रहे हैं।

विदेशों से मिल रही मदद

वाराणसी समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में ‘मोदी रथ’ पर सवार भाजपा कार्यकर्ता लैपटॉप और प्रोजेक्टर के जरिए मतदाताओं को गुजरात के विकास कार्यों से रूबरू कराएंगे।

शुक्ला ने बताया कि हम फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और गूगल प्लस जैसी वेबसाइटों के जरिए मतदाताओं को मैसेज भेज रहे हैं। इस दौरान विरोधियों के आरोपों का करारा जवाब भी दिया जा रहा है। हांगकांग, कतर आदि देशों से भी तकनीकी जानकार इस कार्य में सहयोग करने के लिए काशी आ चुके हैं।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी का वाराणसी पेज बना

उधर, भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में सोशल मीडिया का जोरदार इस्तेमाल करने वाली ‘आप’ आम चुनावों में भी इसका बखूबी इस्तेमाल करने जा रही है। पार्टी की विशेष नजर वाराणसी संसदीय सीट पर है जहां उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं। यहां ‘आप’ के मीडिया प्रभारी रामानंद राय ने बताया कि पार्टी ने फेसबुक, ट्विटर और वाट्स एप के जरिए मतदाताओं से सीधे जुड़ने की योजना बनाई है।

इसके लिए स्थानीय स्तर पर टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश ऐसे युवा मतदाताओं से जुड़ने की है जो टेक्नोसेवी हैं और स्मार्टफोन, लैपटॉप तथा टैबलेट का इस्तेमाल करते हैं। हम वाराणसी में फेसबुक, ट्विटर, लिंकडिन और वाट्स एप इस्तेमाल करने वाले लगभग सभी लोगों को हर दूसरे-तीसरे दिन संदेश भेजेंगे।

इस दौरान विरोधियों की सच्चाइयों को भी उजागर किया जाएगा। बताया कि पार्टी ने फेसबुक पर आम आदमी पार्टी वाराणसी के नाम से पेज बनाया है जिसे 25 हजार से अधिक लोग ‘लाइक’ कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें