फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विस चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम'

Fri, 16 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
नगर के सिटी क्लब में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम होगी। युवाओं के बल पर ही विधानसभा चुनाव में सफलता मिलेगी।  प्रदेश में परिवर्तन के लिए बीजेपी की सरकार लाएं। काले धन पर अंकुश लगाने को नोट बंदी का कड़ा फैसला लिया। युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। 
विज्ञापन

 
 उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सिटी क्लब में गुरुवार को आयोजित युवा सम्मेलन में कही। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा ही केवल सभी जाति और वर्ग के लोगों की चिंता करती है। प्रधानमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण और महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का वितरण किया।  वहीं सपा, बसपा जातिवाद की राजनीति करती है।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए युवा ऊर्जा का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि बीटीसी, बीएड आदि की मान्यता देने के नाम पर वसूली हो रही है। उत्तर प्रदेश सरकार में कोई भी प्रमाण पत्र बिना रिश्वत के नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए देशहित प्रमुख है। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, पूर्व सांसद रामसकल, आशाराम यादव, रमांशकर सिंह पटेल, बृजभूषण सिंह, मनोज जायसवाल, नीरज त्रिपाठी, गंगा सागर दूबे ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम संचालन संयोजक राजेश सिंह ने किया। इस दौरान पवन सिंह, विष्णु सोनकर, अखिलेश अग्रहरि, आशुकांत चुनाहे, जगदीश सिंह पटेल, अनुराग सिंह, आलोक त्रिपाठी, महेश बिंद, अविनाश, सोनू दूबे, अमित चंदेल, नीरज, सौरभ, हर्षित, कृष्णचंद्र, अशेाक, अमितशाह, विकास, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें