शेरवां गांव निवासी युवक की आंध्र प्रदेश में मौत हो गई। शेरवां गांव निवासी राकेश यादव (30) व उनका छोटा भाई विकास यादव पांच साल पहले से आंध्र प्रदेश के एक ग्रेनाइट पत्थर की कंपनी में पत्थर उठाने सहित मजदूरी का कार्य करता था।
बुधवार को देर शाम पत्थर ले जाते समय बेल्ट टूटने से दब गया। जिससे घटना स्थल पर मौत हो गई है। राकेश व विकास अभी पिछले माह घर आए थे। राकेश कुछ दिन रूककर आंध्र प्रदेश काम करने चला गया। विकास घर पर रुक गया।
जो नवरात्र बाद जाने वाला था। बुधवार की देर शाम राकेश के दोस्तों ने विकास को फोन पर सूचना दी कि पत्थर से दबने से राकेश की मौत हो गई है। उसका शव लेकर घर आ रहे हैं। राकेश को दो पुत्री हैं। विकास के पिता भागवत ने बताया कि शनिवार की देर रात तक शव शेरवां पहुंचेगा।