फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: निमंत्रण में सोनभद्र गए युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव निवासी एक युवक का सोनभद्र के कस्बा चौकी क्षेत्र के शीतला मंदिर के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ककरद गांव निवासी गुड्डू (25) पुत्र गंगाराम रविवार को शाम को बाइक से सोनभद्र निमंत्रण में गए थे। वहां से घर लौटते समय शीतला माता मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में घायल होने पर उन्हें राहगीरों की मदद से सोनभद्र के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। उनकी जेब में मिले आधार कार्ड पर लिखे पते के आधार पर फोन कर घर वालों को घटना की जानकारी दी गई। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। गुड्डू चार भाई व दो बहनों में सबसे बड़े थे। गुड्डू की मां रिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रधान पवन कुमार ने बताया कि सोनभद्र निमंत्रण में गए गुड्डू की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें