फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फिट इंडिया के तहत युवाओं ने साइकिल रैली में किया प्रतिभाग

विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम समापन पर साइकिल रैली को रवाना करती केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया 
विज्ञापन
मिर्जापुर। मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस पर चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन साइकिल रैली से किया गया।
विज्ञापन

सांसद अनुप्रिया पटेल, विधायक रिंकी कोल, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रैली स्टेडियम से प्रारंभ होकर पीएसी गेट पर जाकर समाप्त हुई। रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों कोे कैप देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सांसद ने कहा कि सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। देश के अंदर हर आयु वर्ग का व्यक्ति फिर चाहे वह बच्चे, नौजवान व बुजुर्ग हों सभी के फिटनेस के लिए किसी न किसी खेल की गतिविधि में अपने आप को शामिल करें।
विज्ञापन

खिलाड़ी देश एवं विश्व स्तर पर बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। तमाम प्रतियोगिताओं में स्वर्ण व रजत पदक जीत रहे हैं। यह अपने आप में दर्शाता है कि हमारे देश में प्रतिभा की कमी नहीं हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने व उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान धर्मजीत सिंह, रामलौटन बिंद, धर्मवीर सिंह, निधि सिंह पटेल, आनंद सिंह, दुर्गेश पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें