फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शास्त्री सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। मिर्जापुर-औराई मार्ग स्थित शास्त्री सेतु से शुक्रवार की शाम करीब छह बजे एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने पहले अपनी साइकिल गंगा में फेंकी और इसके बाद खुद नदी में छलांग लगा दी। सेतु से गुजर रहे कांवड़ियों ने युवक को गंगा में गिरते देखा तो उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने शास्त्री सेतु पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि युवक ने गंगा में छलांग लगाई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें