हलिया/मड़िहान। जिले में दो जगहों पर हुए सड़क हादसों में अध्यापक सहित दो लोग घायल हो गए। मगरबिला प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक 39 वर्षीय रजनीश बृृहस्पतिवार को बाइक से विद्यालय जा रहे थे। हलिया ड्रमंडगंज रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वह घायल हो गए। ग्रामीणों ने अध्यापक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मड़िहान। क्षेत्र के कलवारी कस्बे में बुधवार की देर रात असंतुलित बाइक फिसलकर बिजली के पोल से टकरा गई। हेलमेट न पहनने के कारण युवक को गंभीर चोट लगी। सोनभद्र घोरावल थाना क्षेत्र के काठदेवरी पेढ़ गांव निवासी ग्रामप्रधान लालधारी का पुत्र राम सजीवन (30) किसी काम से पचोखरा गया था। बुधवार की रात घर वापस लौटते समय बाइक असंतुलित होकर बिजली के पोल में टकरा गई।