पड़री। थाना क्षेत्र के दुबेपुर बसारी गांव में रविवार शाम भैंस चरा रहा युवक संतोष यादव (46) अचेत हो गया। उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। चिकित्सक के मृत घोषित करने के बाद भी परिजन संतुष्टि के लिए उसे कछवां लेकर चले गए।
दुबेपुर बसारी गांव निवासी संतोष शाम करीब छह बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित सीवान में भैंस चराने गए थे। इसी दौरान अचेत हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन उन्हें पीएचसी पड़री ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार सिंह ने मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।