देहात कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए बकरी चोरी आरोपी। स्रोत- पुलिस
- फोटो : Self
चोरी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन भी बरामद, दो मामलों में तलाश रही थी पुलिस
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने बकरी चोरी के दो मामलों में रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पांच बकरियां और चोरी में इस्तेमाल चार पहिया वाहन बरामद किया गया। तलाशी में 1500 रुपये भी मिले।
देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि गोपालपुर सिरसी गहरवार निवासी मुसे यादव ने 10 अक्तूबर को 15 बकरियां चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बरकछा खुर्द निवासी संजय पाल ने 20 सितंबर को बकरी चोरी की शिकायत की थी। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के बिहारी निवासी आनंद यादव उर्फ विकास यादव और अजय यादव तथा जमुनहिया, पिपराडाड़ निवासी विनोद सोनकर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बकरा और चार बकरियां बरामद कीं। साथ ही, चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल किया गया चार पहिया वाहन और तलाशी में मिले 1500 रुपये भी बरामद किए।