फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। रक्षा बंधन की सुबह बहन को लेने जा रहे बाइक सवार भाई की अहरौरा थाना क्षेत्र के हनुमान पहाड़ी के पास सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मेहंदीपुर चौराहे पर बहन उसका इंतजार करती रही। वाहन चालकों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

बहन से राखी बंधवाने के लिए सोमवार की सुबह सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित ढूटेर गांव निवासी अनिल कुमार (30) घर से बाइक लेकर निकला था। अहरौरा के हनुमान पहाड़ी के पास अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी तभी अहरौरा के मेहंदीपुर चौराहे पर उसका इंतजार कर रही बहन ने उसके मोबाइल पर फोन किया। पुलिस ने फोन रिसीव कर गीता को हादसे की जानकारी दी। हादसे की खबर सुनकर बड़ी बहन गीता सड़क पर ही गश खाकर गिर पड़ी। आनन-फानन में लोगों ने उसे संभाला। कुछ देर बाद उसे होश आया। रोती-बिलखती बहन थाने पहुंची। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें