मिर्जापुर। भिलौरा गांव में शनिवार को देर शाम जहर खाने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे पीएचसी सरोई ले गए। वहां डॉक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भिलौरा निवासी कन्हैया लाल (31) ने शनिवार को देर शाम जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी सरोई ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और दो भइयों में छोटा था। उससे दो पुत्रियां हैं। जिगना थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि जहर खाने से मौत होने पर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।