फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में शनिवार की रात गरज चमक के साथ हुई बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी मिलते ही परिजन युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महेशपुर गांव निवासी प्रदीप बिंद (23) पुत्र सुधाकर बिंद शनिवार की रात 10 बजे दरवाजे पर आम के पेड़ के नीचे बंधी भैंस को चारा दे रहा था। उसी दौरान तेज गरज और चमक के साथ बारिश होने लगी तो प्रदीप अपनी भैंस को आम के पेड़ के नीचे से हटाकर अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर बांधने के लिए ले जाने लगा। उसी दौरान आम के पेड़ पर बिजली गिरी। आम के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली से प्रदीप गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन परिजन प्रदीप को वहां से उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सक ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। दो वर्ष पहले मध्यप्रदेश में हुए एक एक्सीडेंट में उसके बड़े भाई की भी मौत हो गई थी। दो वर्ष के अंतराल में अपने दो युवा पुत्रों के असामयिक निधन से पिता सुधाकर बिंद समेत मां और परिजनों, रिश्तेदारों में रुदन प शोक का माहौल बना हुआ है। बिजली से युवक की मौत की जानकारी मिलते ही महेशपुर सहित आसपास के गांवों से शोकाकुल लोग मृतक के दरवाजे पर पहुंच गए थे। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज योगेंद्र पांडेय भी क्षेत्रीय लेखपाल कृष्णानंद के साथ मौके पर पहुंच गए। रविवार को पुलिस ने पंचनामा के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें