मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के रैबना गांव में मंगलवार की देर शाम को करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर मंडलीय अस्पताल आए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के रैबना गांव निवासी दीपक कुमार वर्मा (24) मंगलवार की शाम को बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर पहुंचे परिजन किसी तरह बिजली के तार से अलग करके आनन-फानन में उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, पर परिजन अन्यत्र निजी अस्पताल में ले गए। वहां भी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। वह आरटीओ कार्यालय के पास दुकान में कार्य करता था।
जहरीले जंतु के कटाने से छात्र मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
हलिया। थाना क्षेत्र के गलरिया गांव निवासी छात्र की बुधवार की सुबह जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई।
हलिया थाना क्षेत्र के गलरिया गांव के ग्राम प्रधान गुलाब पटेल का पुत्र अभिषेक पटेल (13) बुधवार को सेमरा गांव में घर पर स्थित जनरल मर्चेंट की दुकान से कोई सामान निकलने के लिए गया। इसी बीच जहरीले जंतु ने काट लिया। हालत गंभीर होने पर उसे ड्रमंडगंज निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।