फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः बाणसागर नहर में स्नान करते समय डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
लालगंज के खैरही के बाणसागर नहर में डूबे युवक की तलाश करते लोग व भीड़। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
लालगंज। मिर्जापुर-रीवा मार्ग स्थित खैरही गांव से गुजर रही बाणसागर नहर में बृहस्पतिवार को स्नान करते समय एक युवक डूब गया। काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खैरही निवासी भगवान दास सिंह का 19 वर्षीय पुत्र देवेंद्र सिंह नहर में नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। डूबते हुए उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब तक वह डूब गया था। स्थानीय लोगों ने नहर में उतरकर उसकी खोजबीन शुरू की। सूचना पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय मल्लाहों और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने खोजबीन शुरू किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक बरामद हुआ। बाहर निकालकर आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें