फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मानसिक रूप से थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के राजमन बघौरा गांव के पास बृहस्पतिवार की भोर अज्ञात क्षत-विक्षत शव मिला। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। महिला की शिनाख्त मंजू देवी (45) पत्नी विनोद कुमार शुक्ला निवासी चेहरा गांव के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक मंजू देवी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह बुधवार की शाम से घर से लापता हो गई थी। परिजन लापता महिला की खोजबीन में जुटे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह जिगना-मांडा रोड व जिगना रेलवे स्टेशन के मध्य राजमन बघौरा गांव के सामने अज्ञात क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पीडब्ल्यूआई इंद्रजीत ने बताया कि मालगाड़ी के चालक ने शव की सूचना दी थी। शव होने की सूचना पर स्टेशन मास्टर द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को रेल लाइन से बगल कराया गया है। सूचना पर पहुंची जिगना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त में जुटी थी। महिला की खोजबीन में लगे परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त हुई। प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव ने बताया कि मृतका के पति विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि महिला 15 दिनों से दिमागी रूप से परेशान चल रही थी। बुधवार की शाम को बिना किसी से बताए घर से निकल गई थी। परिजन खोजबीन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें