फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के मटिहरा गांव में स्थित बंधी में रविवार को सुबह एक युवक का शव उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

संतनगर क्षेत्र के घोघिया निवासी बिरजू यादव (37) मटिहरा मगरदा गांव में अक्सर घूमते हुए दिख जाते थे। किसी के यहां रहकर खाना खाने के बाद भैंस चराया करते थे। वे बंधी के पास पहुंचे। इसके बाद गहरे पानी में जाने से डूब गए। बंधी में डूबने से उनकी मौत हो गई। रविवार को सुबह बंधी की ओर शौच के लिए गए युवक ने बंधी के पानी में शव उतराया देख इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मतवार लल्लन यादव ने बंधी से शव को बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पंहुचे। बिरजू के माता की मौत उनके जन्म के बाद ही हो गई थी। पिता की भी मौत 30 वर्ष पहले हो चुकी है। बिरजू के घर के पड़ोसी की रिश्तेदारी मटिहरा गांव में है। इस कारण वे मटिहरा में अधिक रहते थे।
विज्ञापन

उधर, बिरजू के बड़े पिता के पुत्र पावन यादव मौके पर पहुंच गए। पावन ने बताया कि बिरजू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। थानाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि बंधी में शव मिला है। डूबने से मौत होने की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें