फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में बुधवार की रात करीब दो बजे घर में तख्त पर सो रहे युवक को किसी जहरीले जंतु ने डस लिया। परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां बृहस्पतिवार की भोर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के प्रशासक (निवर्तमान प्रधान) शिव लखन बिंद ने बताया कि गाजीपुर निवासी अजय कुमार बिंद के बेटे शनि कुमार (16) बुधवार की शाम भोजन करने के बाद घर में तख्त पर सोए थे। रात दो बजे शनि कुमार ने किसी जंतु के काटने का पर शोर मचाया। मौके पर परिजन पहुंचे तो शनि की हालत खराब थी। परिवार के लोग इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां एक घंटे इलाज के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। परिजन मंडलीय अस्पताल से शनि को लेकर कछवां क्रिश्चियन अस्पताल भी ले गए। वहां भी मृत घोषित कर दिया गया। शनि तीन बहनों में इकलौते भाई थे। मौत की सूचना से मां कंचन देवी बेसुध हो गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें