कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव में बुधवार की सुबह शौच के लिए गया युवक तालाब में हाथ धोते समय फिसलकर गिरने से डूब गया। राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के बघौड़ा निवासी आजाद (25) बुधवार की सुबह शौच के लिए गया था। तालाब पर जाते ही उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। उसका चीखपुकार सुनकर राहगीर तालाब की ओर दौड़े। उसे बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। एंबुलेंस से राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना पर धौरहा चौकी प्रभारी उदय नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।