फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलहरा तालाब में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के बेलहरा स्थित मोहन बरम तालाब में गुरुवार की दोपहर भदोही जिला निवासी युवक की डूबने से मौत हो गई। शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भदोही जनपद के दुर्गागंज थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय शिवम बेलहरा गांव स्थित मोहन बरम बाबा चौरी पर रहता था। ग्रामीणों में चर्चा है कि भूत प्रेत की बाधा में जकड़े शिवम के परिवार वाले एक माह पूर्व उसे बेलहरा गांव स्थित मोहन बरम चौरी पर छोड़ गए थे। दर्शनार्थी तालाब की तरफ नहाने गए तो शव देखकर घबरा गए।इसकी सूचना स्थानीय लोगों में आग की तरह फैल गई। थोड़ी ही देर में तालाब के पास भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम शिवप्रसाद ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें