फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान गिरने से वृद्धा की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इमिलियाचट्टी। अहरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटिहटा में गुरुवार की शाम को बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने उसे मलबे से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी 75 वर्षीय मंगरी देवी अपने छोटे पुत्र के साथ कच्चे मकान में रहती थी। गुरुवार की शाम को बारिश होने लगी। बारिश के दौरान कच्चा मकान गिर गया। वृद्धा कच्चे मकान के अंदर थी। इससे वह मलबे में दब गई। जब तक परिजन मलबे से बाहर निकालते उसने दम तोड़ दिया। वृद्धा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना चौकी प्रभारी संजय सिंह और नायब तहसीलदार नटवर सिंह मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें