फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जोताई करते समय रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के धनवाल गांव में शुक्रवार को खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत हो गई। चलते ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसी खरपतवार निकालने के दौरान युवक उसकी चपेट में आ गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

धनवाल गांव के ग्राम प्रधान विपिन बिहारी बिंद ने बताया कि सुभाष (23) अपने ननिहाल में रहकर खेती-बाड़ी और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान रोटावेटर के ब्लेड में काफी मात्रा में खरपतवार और घास फंस गई। सुभाष ने ट्रैक्टर बंद किए बिना ही चलते रोटावेटर में हाथ डालकर खरपतवार निकालने की कोशिश की। इसी दौरान तेज ब्लेड ने उसे खींच लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया और मौके पर पहुंचे। परिजन उसे निजी वाहन से अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सुभाष दो भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी मौत से ननिहाल और पैतृक गांव में कोहराम मच गया। लालगंज थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें