फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शराब के ठेके के पास विवाद में युवक पर हमला, मौत

विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के चौकी लहंगपुर में सरकारी देसी शराब की दुकान के पास मारपीट में मृत संजय। स
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत सरकारी देसी शराब की दुकान के पास बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान डंडे (चारपाई की पाटी) से सिर पर वार किए जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार सुबह वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार रात ही मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
बामी गांव निवासी संजय (36) मुंबई में पत्नी और चार बच्चों के साथ रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। दीपावली पर वह अकेले गांव आया था। एक-दो दिन बाद उसे वापस मुंबई लौटना था। बृहस्पतिवार देर शाम वह लहंगपुर स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान के पास मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें संजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संजय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल की छानबीन की। शुक्रवार शाम वाराणसी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि संजय और रोहित आपस में रिश्तेदार हैं। संजय के पिता बैशाखू और रोहित के दादा सुखनंदन आपस में ममेरे भाई थे। बृहस्पतिवार रात संजय और रोहित के बीच विवाद हुआ था।
इस दौरान रोहित ने संजय के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वाराणसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संजय के भाई बुद्धिराम की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें