चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के नकहरा गांव के सामने मंगलवार को सुबह एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के ही भरेहठा गांव निवासी श्रीनिवास उपाध्याय (36) रोज सुबह टहलने निकलते थे। मंगलवार को भी सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से निकले थे। टहलने के बाद वह घर लौट रहे थे। रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतक को दो बच्चे हैं। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।