मड़िहान। थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव में चट्टी के पास मंगलवार की रात को ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मोत हो गई।
क्षेत्र के बघौड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय राम आसरे किसी काम से घर से निकला था। रात को वह बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में बघौड़ा गांव के चट्टी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक में धक्का लग गया। हादसे में बाइक सवार रामआसरे गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक मौका पाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
बाइक से गिरकर युवक घायल
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के सोनभद्र मार्ग पर नदिहार बाजार में बुधवार की दोपहर बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। करौंदा गांव निवासी 35 वर्षीय रमाशंकर पुत्र बसंज बाइक से नदिहार बाजार जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ट्रक की टक्कर से कार सवार वृद्धा घायल
अहरौरा। सोनभद्र के ओबरा निवासी 70 वर्षीय राजेश्वर सिंह पत्नी 66 वर्षीय मालती देवी को लेकर वाराणसी इलाज के लिए जा रहे थे। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हनुमान घाटी के पास पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार जब तक कुछ समझ पाते तब तक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इससे कार सवार वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई।