फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: कक्षा चार की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, ट्यूशन पढ़ाते समय किया था घिनौना काम

Sat, 16 Apr 2022 02:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले के एक गांव में कुछ दिन पहले कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ाते समय 45 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया था। परिजनों ने थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी में है। आरोपी युवक ने ट्यूशन पढ़ाते समय यह घिनौना काम किया था। बताया जा रहा है कि बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे डराया, धमकाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के बाद लोक लाज के भय से परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं की। लेकिन कुछ दिन बाद जब बालिका की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल जांच के लिए भेजा था।

बालिका के पिता ने लालगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री कक्षा चार में पढ़ती है। पांच अप्रैल को वह घर में अकेली थी। गांव का ही युवक जो घर पर उसे ट्यूशन पढ़ाता था, उसने उसके साथ डरा धमका कर दुष्कर्म किया। बेटी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। लोक लाज के भय से परिजनों ने उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में नाबालिग की हालत बिगड़ने पर गुरुवार सुबह परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। लालगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी आलोकी शंकर शुक्ला (45) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह भदोही का रहने वाला है। लालगंज कस्बे में रहकर कोचिंग पढ़ाता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें