लालगंज के गंगहरा नहर में मृत मिला किशन कुमार। स्रोत- परिवार
- फोटो : 1
लालगंज। थाना क्षेत्र के लहंगपुर निवासी किशन कुमार (21) मंगलवार रात को घर से टहलने निकला उसके बाद लापता हो गया। बुधवार सुबह 500 मीटर दूर गंगहरा खुर्द नहर के पास उसका शव मिला।
युवक के शरीर पर चोट और पैरों में करंट लगने के निशान थे। सुबह नहर की ओर गए उसके चाचा रामनरेश ने शव देखकर परिवार के अन्य लोगों को बुलाया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी जांच पड़ताल करने पहुंची। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
एएसपी ऑपरेशन और सीओ लालगंज ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। किशन छह बहनों का इकलौता भाई था। वह बाजार में कपड़े की दुकान में काम करता था। प्रतिदिन रात को साढ़ नौ बजे के घर आता था। मंगलवार रात को साढ़े नौ बजे घर पर आया। इसके बाद मां से अंडे खाने के लिए पैसे मांगे। मां ने 50 रुपये दिए। किशन दुकान पर जाकर 30 रुपये का अंडा खाया।
इसके बाद अपने रिश्तेदार शशि की साउंड के दुकान के पास पहुंचा। वहां पर मोबाइल गेम खेलने लगा। शशि ने उसे घर जाने को कहा। इसके बाद घर वापस न आने पर परिजन देर रात तक तलाश करते रहे। कहीं पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह, लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ मौके पर पहुंचे।
फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। किशन के चाचा रामनरेश की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चचेरे भाई लक्ष्मी नरायण ने बताया कि किशन रोज रात में आता था। हत्या की गई है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने प्रथम दृष्टया मौत करंट से लग रहा है।