फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बहन के घर आए युवक की विषाक्त के सेवन से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के कनकसराय निवासी बहन के घर आए भाई ने बुधवार की रात पानी समझ कर कीटनाशक का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

वाराणसी के मड़ुवाडीह थाना क्षेत्र निवासी सोहन यादव (40) बुधवार को कछवां थाना क्षेत्र के कनकसराय निवासी अपनी बहन बेबी यादव पत्नी बहादुर यादव के घर खिचड़ी लेकर पहुंचे थे। दोपहर करीब 12 बजे खाना खाने के थोड़ी देर बाद पानी पीने के लिए उठाया। सामने बोतल में कीटनाशक रखा था। जिसे पानी समझ कर एक घूंट उन्होंने पी लिया। जब तक उन्हें इसका पता चला तो कीटनाशक शरीर में अंदर जा चुका था। थोड़ी देर बाद चक्कर आने लगा तो उन्होंने अपने जीजा बहादुर यादव को बताया। इसके बाद परिवार के लोग सोहन को लेकर कछवां क्रिश्चियन अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोहन दो भाइयों में बड़े थे। उनसे दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि कनकसराय में बहादुर यादव के घर वाराणसी निवासी साला सोहन आया था। उसने भोजन करने के बाद पानी समझकर बोतल में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक खेत में डालने के लिए रखा हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें