फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: कोबरा सांप के साथ अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टरों से बोला- इसने मुझे काट लिया है; लगाया गया एंटी वेनम

Wed, 10 Jul 2024 11:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर में सांप के काटने के बाद युवक उसे डिब्बे में बंदकर अस्पताल पहुंचा। सांप के साथ युवक को देखकर लोग अचंभित हो गए। जब उसने बताया कि इस सांप ने उसे डंस लिया है तो चिकित्सकों ने त्वरित तौर पर उसे एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन
अस्पताल में कोबरा सांप के साथ युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक कोबरा सांप लेकर पहुंचा। वह डॉक्टर को खोज रहा था। पूछने पर उसने बताया कि इसी सांप ने उसे काट लिया है। यह खबर अस्पताल में तेजी से फैल गई। हर कोई उस शख्स को देखने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने सांप को डिब्बे से निकालने की डिमांड की जिसकी वीडियो काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलखी गांव में बीती देर शाम एक घर में सांप निकला। सांप निकलने की सूचना पर गांव निवासी सूरज मौके पर पहुंचा। सूरज बचपन से ही सांप पकड़ने में माहिर है। सांप ने पकड़ते समय उसे भी पैर में डंस लिया। उसके बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी।

 
विज्ञापन


सांप को पकड़ कर डिब्बे में रखा। अपने भाई के साथ बाइक से अस्पताल के लिए रवाना हो गया। घंटे भर बाद वह मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचा। डिब्बे में सांप लेकर वह इमरजेंसी रूम में पहुंचा तो वहां हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने उसे एंटी वेनम का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसने डिब्बे से सांप को भी बाहर निकाला। सांप के बाहर निकलने पर उपचार कराने आए लोग हैरत में पड़ गए। भीड़ लग गई, लोग वीडियो बनाने लगे। फिर सूरज ने सांप को डिब्बे में रखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें