Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बाइक से वह ससुराल जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर- ट्राली ने टक्कर मार दी।
मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर रामपुर संपर्क मार्ग पर सोमवार को गोविंदपुर तिराहे के पास रात नौ बजे सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर- ट्राली की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से ट्रॉमा सेंटर बीएचयू रेफर किया गया। जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के नदेसर, नियमाताबाद निवासी बाइक सवार गोलू (19) पुत्र धर्मू सोमवार की शाम घर से बाइक पर सवार होकर अदलहाट थाना क्षेत्र के धोबही गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान गोविंदपुर गांव के पास ट्रैक्टर- ट्राली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक को गंभीर हालत में सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर -ट्राली को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।