चुनार। दुर्गा जी मार्ग पर शुक्रवार की शाम तीव्र गति से आ रही ट्रक ने कार सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से वाहन सवार एक युवक घायल हो गया। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
शिवपुर वाराणसी से एक कार में सवार होकर पांच युवक पिकनिक मनाने शुक्रवार की दोपहर दुर्गा खोह आए थे। भोजन तैयार होने के बाद मिनरल वाटर लेने के लिए कार से सूरज यादव (28) पुत्र रमाशंकर दुर्गा जी मोड़ आया। वहां से पानी लेकर वापस जा रहा था। इसी दौरान बकरियां कुंड के पास शाम को सक्तेशगढ़ की ओर से तीव्र गति ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।