फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः बाथरूम में फंदे से लटककर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली के सुरेखापुरम कालोनी में शुक्रवार की सुबह महिला ने बाथरूम के रोशनदान में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्र निवासी राजरानी केशरवानी (38) पत्नी दिलीप केशरवानी सुबह स्नान करने गई। इस दौरान वह बाहर नहीं आई।
विज्ञापन

परिजनों ने काफी देर होने पर जाकर आवाज दिया। जवाब नहीं आया तो बाथरूम का दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा नहीं खुला तो झरोखे से देखने पर वह फंदे से लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाल रमेश यादव ने बताया कि परिजनों से बात की गई। उनका कहना था कि महिला चर्म रोग से ग्रसित थी जिससे आजिज होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें