फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : मिर्जापुर में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश..., एक दिन पहले हुआ था लापता; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 22 Jan 2025 09:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर के पुरजागीर गांव में लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर चील्ह थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime : मिर्जापुर में चील्ह क्षेत्र के पुरजागीर गांव निवासी एक व्यक्ति का शव बुधवार को सुबह पुरानी रेलवे लाइन के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को दोपहर से लापता था। परिजनों ने हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के पुरजागीर गांव निवासी नन्हकू बिंद (35) मजदूरी करता था। वह मंगलवार को दोपहर में घर से निकला था, लेकिन नहीं लौटा। बुधवार को सुबह चार बजे ग्रामीण शौच लिए गांव के बाहर पुरानी रेलवे लाइन के पास पहुंचे तो आम के पेड़ पर वह फंदे से लटका हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर युवक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा।

नन्हकू पांच भाइयों में दूसरे नंबर का भाई था। उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। नन्हकू के बड़े भाई धर्मराज ने बताया कि एक व्यक्ति उसके भाई को घर से लेकर गया था। उसने ही नन्हकू की हत्या कर शव को लटका दिया है। मामले में नन्हकू की पत्नी तारा ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करने के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें