फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, 32 मवेशी मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के रानीबाग नगर तिराहे के पास मंगलवार को सुबह पुलिस से मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कंटेनर में लदे 32 मवेशियों को मुक्त कराया। साथ ही तस्करों के पास से एक कार, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। घायल तस्करों को पुलिस ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कराया है। आरोपी प्रयागराज और कौशांबी जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एएसपी आपरेशन ओपी सिंह बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि पशु तस्कर कंटेनर से मवेशी लेकर आ रहे हैं। इस पर अदलहाट पुलिस और एसओजी की टीम ने रानीबाग नगर तिराहे के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक कंटेनर आता दिखा और उसके साथ एक कार भी चल रही थी। पुलिस ने कंटेनर को रोकने का प्रयास किया।
इस पर कंटेनर चालक और कार में सवाल लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी गोली चलाने लगे। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पशु तस्कर अब्बू सहमा, निवासी ग्राम चकिया कसारी मसारी, थाना धूमनगंज, जनपद प्रयागराज और महबूब आलम, निवासी दौलतपुर कड़ाधाम, जनपद कौशांबी के पैरों में गोलियां लगीं।
विज्ञापन

घायल तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। तस्करों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, दो कारतूस और एक कार बरामद हुई। वहीं, कंटेनर में लदे 32 मवेशी मुक्त किए गए। मुठभेड़ की जानकारी पाकर सीओ चुनार मंजरी राव भी मौके पर पहुंचीं।
वर्जन
पशु तस्करों के आने की सूचना मिलने पर अदलहाट पुलिस ने घेराबंदी की थी। पुलिस ने कंटेनर को रोका तो तस्करों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की तो दो तस्कर पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। - ओपी सिंह, एएसपी आपरेशन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें