फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संदिग्ध हाल में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग चकबंदी कार्यालय के पास एक मकान में बुधवार की रात सोये एक युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

विजय कुमार उर्फ बउवा (37) का शव बृहस्पतिवार की सुबह रामबाग चकबंदी कार्यालय के पास मिला। वे चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई राकेश वर्मा ने बताया कि विजय नए साल पर पार्टी की बात कहकर बुधवार की रात चकबंदी कार्यालय के पास एक मकान में गया था। उसे घर ले जाने के लिए गए तो वह शराब के नशे में था। बड़े भाई ने उसे वहीं बिस्तर लगाकर सुला दिया। सुबह चचेरे भाई चंदन ने देखा तो वह मृत पड़ा था। उसके नाक से खून निकला था। सूचना पुलिस को दी गई है। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें