फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दो हादसे: अनियंत्रित बाइक पत्थर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल; घर से निकले वृद्ध का मिला शव

Thu, 30 Apr 2026 01:48 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में अनियंत्रित बाइक पत्थर से टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। वहीं एक अन्य घटना में वृद्ध की मौत हो गई। उसका शव खभवा बंधी में मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के सिकटही जंगल में कोटवा सिरसी सम्पर्क मार्ग पर एसएन फ्लैग्स फाउंडेशन के सामने अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पत्थर में टकरा गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
संतनगर थाना क्षेत्र के तोलंगी निवासी सुरेश ने बताया कि बड़े भाई कमलेश के साले मोनू (32) व साथी सूरज (28) के साथ बुधवार शाम घर पर आए थे। बृहस्पतिवार सुबह वापस जाने के लिए निकले। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई। जिसमें भाई के साले मोनू की मौत हो गई। वहीं साथी सूरज घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायल को पटेहरा पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार कर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक का शव मड़िहान थाने पर भिजवाया गया।

विज्ञापन

घर से निकले वृद्ध का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

हलिया थाना क्षेत्र के परसिया मुड़पेली गांव निवासी एक व्यक्ति का शव बृहस्पतिवार सुबह खभवा बंधी में मिला। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रशांत दुबे की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। 

ये है मामला
परसिया मुड़पेली गांव निवासी राम किशोर (55) बुधवार शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की मगर कोई सुराग नहीं मिल सका। बृहस्पतिवार की सुबह गौरवा स्थित सिंचाई विभाग के खभवा बंधी के किनारे ग्रामीणों ने जूता देखा, जिसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तलाश की तो बंधी में राम किशोर का शव मिला।

वृद्ध की मौत से पत्नी छबीलीया व परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। हलिया पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी। मृतक के इकलौते पुत्र मुरली की तीन वर्ष पहले मौत हो गई थी। वृद्ध मेहनत मजदूरी कर अपने तीन अविवाहित नातिन व दो नातियों का जिवकोपार्जन कर रहा था। परिवार का इकलौता सहारा भी छीन गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खभवा बंधी में वृद्ध के शव मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें