फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीमार पत्नी को देखने ससुराल आए युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर
विज्ञापन

जमालपुर। थाना क्षेत्र के जेके स्टेट हाईवे स्थित डोहरी बगीचे के पास बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार वाराणसी के छोटी पियरी निवासी कृष्णकांत मिश्र (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। कृष्णकांत बीमार पत्नी को देखने ससुराल आया था।
कृष्णकांत बीमार पत्नी सविता को देखने जमालपुर के डोहरी स्थित ससुराल आए थे। बृहस्पतिवार देर रात वह बाइक से वाराणसी लौट रहे थे। जैसे ही डोहरी बगीचे के पास पुल पर पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कृष्णकांत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी जमालपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही बीमार पत्नी सविता का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। चार वर्षीय बेटी परी और छह वर्षीय बेटे लड्डू के आंसू थम नहीं रहे थे। परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें