फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबूल के पेड़ पर लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
हलिया कोटार गांव निवासी इंद्रजीत की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के कोटार गांव में गुरुवार की देर रात युवक ने पत्नी से विवाद के बाद घर से 200 मीटर दूर बबूल के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन करने निकले तो उसे फंदे पर लटका पाया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि वह पहले भी फंदे पर लटकने की कोशिश कर चुका है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 34 वर्षीय इंद्रजीत पुत्र तेजई कोल गुरुवार की रात को बरात से वापस घर आया। वह पड़ोसी के साथ बरात गया था। वापस लौटने पर मोबाइल उसके घर पर ही छूट गया था। मोबाइल न होने पर पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी से विवाद के बाद आक्रोशित इंद्रजीत लोटे में पानी भरकर गाय बांधने वाली रस्सी को लेकर सिवान की तरफ चला गया। घर से 200 मीटर दूर बबूल के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। खोजबीन में युवक बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुुलिस को सूचना देकर उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पत्नी और तीन बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक पहले भी फांसी पर लटकने का प्रयास कर चुका है। दो बार गांव के लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतरा है। इंद्रजीत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। अब परिवार के पालन-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें