जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा गांव में गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग से पिता पुत्र सहित पांच लोग झुलस गए। इसमें पिता-पुत्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई से मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा गांव निवासी ओंकार नाथ पांडे के पुत्र सूरज कुमार की बारात जिगना थाना क्षेत्र के बरीदुबे गांव में जाने की तैयारी हो रही थी कि शुक्रवार को करीब साढ़े चार बजे रसोई घर से गैस सिंलेन्डर से दुर्गंध आने लगी। 55 वर्षीय ओंकार नाथ पांडेय रसोई घर में जाकर गैस रिसाव की जानकारी करने लगे कि अचानक आग लग गई। आग लगने पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में पांच लोग झुलस गए। इसमें तीन लोगों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल मे भेजा गया। आग बुझाने मे ओंकार नाथ पांडे 55 वर्ष, ज्ञानेंद्र उर्फ सौरभ 16 वर्ष पुत्र ओंकार नाथ, सत्य प्रकाश पांडे 40 वर्ष, राजेन्द्र पांडे 30 वर्ष निवासी गैपुरा व जिगना थाना क्षेत्र के हरगढ निवासी अजय कुमार 45 आग की चपेट मे आने से झुलस गए ।सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर ले जाया गया। गंभीर रूप से झुलसे ओंकार पांडे, ज्ञानेंद्र व अजयकुमार को मड़लीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रिश्तेदार और परिजन सादगी के साथ बारात लेकर विवाह करने गए।