फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। बल्लीपुर गांव के जंगल में गमछे के सहारे पेड़ से लटककर एक युवक ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बल्लीपुर गांव निवासी चंदन (20) का विवाह चार माह पूर्व ही हुआ था। रविवार को उसकी पत्नी ने जरूरत के कुछ सामानों की खरीददारी के लिए उससे पैसे मांगे। जिस पर युवक ने लॉकडाउन के चलते कुछ काम न मिलने के कारण पैसे का अभाव होना बताया। पत्नी यह बात अपने मायके में फोन कर बता दी। जो युवक को नागवार लगा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होने लगा। इसके बाद युवक शाम सात बजे घर से निकल पड़ा। रात घर वापस नहीं लौटा तो परिवार व पास पड़ोस के लोग उसकी तलाश में गए। सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोग जब जंगल में मवेशियों को चराने के लिए निकले तो देखा कि युवक नीम के पेड़ पर गमछे से लटका हुआ था। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें