Mirzapur News: आएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले वे गाजीपुर में वीर अब्दुल हमीद की श्रद्धांजलि सभा में गए थे। यह पुस्तक विमोचन के बाद वे मिर्जापुर पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन के पहले उन्होंने संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी।
आरआरएस के सरसंघ चालक प्रमुख मोहन भागवत भागदेवर, महुआरीकला विंध्याचल स्थित ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा आश्रम में अपने प्रवास के दुसरे दिन मंगलवार को श्री योगिनी एकादशी पर मंगलवार को व्रत रहे। सुबह स्नान-ध्यान के पश्चात उन्होने कथा भी सुना।
विज्ञापन
इस अवसर पर फलाहार का छप्पन भोग व तुलसी अर्चन भी किया गया। ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा आश्रम में पूजन अर्चन के पश्चात सरसंघ चालक प्रमुख विंध्याचल पहुंचकर राजश्री आरती के बाद दोपहर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन भी किया।
दर्शन-पूजन कर बाहर निकलने पर नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा ने आरआरएस सरसंघ चालक प्रमुख मोहन भावगत को माता की चुनरी भेंटकर स्वागत किया। सरसंघ चालक कुछ देर माता दरबार में रुकने के पश्चात अपने गंतव्य दिशा की ओर निकल गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट लालबहादुर सिंह व अन्य मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे।