फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन राजनीति की नई परिभाषा लिख रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में राजनीतिक व सामाजिक परिप्रेक्ष्य में अनुसंधान विषयक शोध सेमिनार के छठे दिन बृहस्पतिवार को उत्तर आधुनिक परिवर्तन की बात कही गई। कहा गया कि ऐसे परिवर्तन, राजनीतिक व्यवहार में परिवर्तन ला रहे।
विज्ञापन

राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय के उपनिदेशक डॉ. त्रिविक्रम तिवारी ने कहा कि व्यवहारवाद में हुई क्रांति ने उत्तर व्यवहार का सिद्धांत दिया है। व्यवहारवाद ने परंपरागत व्यवहारवाद के प्रति विद्रोह से निकली नई राजनीतिक दिशा तय की है। इससे राजनीतिक पृष्ठभूमि से वैश्विक दृष्टिकोण का सूत्रपात हुआ। विशिष्ट वक्ता चुनार राजकीय महाविद्यालय हिंदी विभाग के डॉक्टर भाष्कर द्विवेदी ने कहा कि समय के परिवर्तन ने आधुनिक शोध को जन्म दिया है। राजनीति व साहित्य दोनों दोनों के तकनीक में परिवर्तन हुआ है। प्रयागराज के राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय के डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि समय व परिस्थिति की मांग शोध को जन्म देती है। बताया कि कोरोना वायरस जैसी महामारी की खोज नई परिस्थिति में किए गए शोध हैं। संचालन डॉ. शिवमंगल सिंह यादव व अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर एस के पांडेय ने किया। संयोजक डॉ. गौरव त्रिपाठी रहे। तकनीकी सहायक डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. केके गिरी, डॉ. अरविंद उपाध्याय, डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. गिरिजेश शुक्ला, बाल कृष्णा और सुशील दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें