फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कलश स्थापना के साथ शुरू हुई मां की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवरात्र के पहले दिन व्रतियों ने घर पर कलश स्थापना कर आदि शक्ति की आराधना शुरू की। भोर से ही घरों से मंत्रों के साथ आरती और घंटे-घड़ियाल की गूंज सुनाई देने लगी। लोगों ने विधि विधान से पूजन कर व्रत का संकल्प लिया और मां दुर्गा का आह्वान किया। वहीं, मंदिरों में भी भक्तों का रेला उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

छानबे क्षेत्र के अरगीसरपत्ती स्थित नंदजा देवी, अकोढी कंकाल काली, विजयपुर शीतला बडी माता मंदिर, डेरवा दुलारो माता, श्रीनिवास धाम स्थित दुर्गा मंदिर, दुर्गा मंदिर विजयपुर पहाड़ी समेत अन्य मंदिरों में देर शाम तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें