फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल एस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को पार्टी के जिला प्रभारियों व जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने सभी से कहा कि पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि अति शीघ्र बूथ स्तर तक की कमेटियों का गठन हो जाना चाहिए। आसन्न पंचायत चुनावों को लेकर अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सदस्यता बढ़ाने पर भी जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव हैं। उनके मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सोरांव के विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज ने कहा कि पार्टी में अनुशासन जरूरी है। हर जिले में संगठन मजबूत होना चाहिए। वर्चुअली बैठक में एम के सचान, अरविंद बौध, अजित बैसला युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी, दर्जाप्राप्त राज्य मंत्री रेखा पटेल, राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महा सचिव एवं पशुधन विकास परिषद सदस्य अजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, नवीन श्रीवास्तव, अनिल उमरांव, इं. रामलोटन बिंद, राजीव पटेल, डॉक्टर नरेंद्र पटेल सहित करीब सौ पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें