फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान निर्माण में लगे श्रमिक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के देवरी गांव में मकान निर्माण कर रहे दो श्रमिकों में से एक की गांव के कुछ लोगों ने शुक्रवार को कमरे में बंद कर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हलिया निवासी रज्जाक अली ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की कि शुक्रवार को अपने साथी 20 वर्षीय अशोक के साथ देवरी बाजार में मकान निर्माण कार्य के संबंध में गया था। सात की संख्या में धारधार हथियार लाठी डंडे से लैस होकर श्रमिक अशोक को अपने घर में घसीट कर ले गए। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने पीटने लगे। इसके बाद अशोक को घायल करके भाग निकले। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक जायसवाल ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें