फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने निकाला बाइक जुलूस

Tue, 22 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार के अड़ियल रवैये के विरोध में सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में कर्मचारियों ने  नगर के बिसुंदरपुर स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय से एक विशाल मोटरसाइकल जुलूस निकाला। 
विज्ञापन


जुलूस नगर के फतहां, बाणसागर कालोनी, सिंचाई विभाग,  सिविल लाइन, होत हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा।  इस दौरान कर्मचारियों ने 22, 23 दिसंबर को कार्यालय का कामकाज ठप कर कलेक्ट्रेट पहुंचने को कहा।

जिलाध्यक्ष लल्लू तिवारी ने कर्मचारियों को 22 व 23 दिसंबर को कामकाज ठप कर कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह दस बजे पहुंचने का आवाहन किया। कहा कि यह लड़ाई कर्मचारियों की अस्मिता से जुड़ गई है।
विज्ञापन


परिषद के जिला मंत्री विनोद तिवारी ने कर्मचारियों से सहयोग करने को कहा। इस दौरान उन्होंने  कमलेश्वर दूबे, राजेंद्र यादव, विनय श्रीवास्तव, रामकुमार यादव, एवं सुरेंद्र तिवारी को मार्शल नियुक्त कर उन्हें निर्देशित किया कि मार्शल टीम कार्यालय कार्यालय जाकर कलम बंद हड़ताल की समीक्षा की।

 इस दौरान पवन तिवारी, विनोद कुमार मिश्र, विजय मौर्या, ओम प्रकाश उपाध्याय, रियाज अहमद,  शत्रुुघ्न तिवारी,  शैल यादव, राजेश पांडेय, पन्ना लाल, धीरज किशोर, धमेंद्र, जगदीश , एनएन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें