फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: विंध्य कॉरिडोर के मजदूर धरने पर बैठे, साथी की पिटाई से क्षुब्ध होकर काम किया ठप

Fri, 11 Aug 2023 03:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

नव्य-भव्य विंध्यधाम का काम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, दर्शनार्थियों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को विंध्य कॉरिडोर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने साथी की पिटाई के आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर काम ठप कर दिया। 
विज्ञापन
विंध्य कॉरिडोर के मजदूर धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर को शुक्रवार को दोपहर बाद एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। काफी संख्या में मजदूर एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए और आरोपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। आरोपी युवक को हिरासत में लिए जाने के बाद मामला शांत हुआ। करीब 2 घंटे 10 मिनट बाद फिर से कॉरिडोर में कार्य शुरू हो पाया।

विज्ञापन


विंध्य कॉरिडोर के नई वीआईपी मार्ग पर मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए राजस्थान से आए लाल पत्थरों के बड़ी संख्या में कारीगर कार्य कर रहे हैं। पत्थरों की घिसाई करते समय बिजली आपूर्ति बंद होने पर मजदूर सुस्ता रहे थे। आरोप है कि नई वीआईपी मार्ग पर मुख्य गेट से एक युवक ऑटो पर सवार होकर कुछ सामान लेकर मंदिर के समीप स्थित घर जाना चाह रहा था।

उसने प्रवेश द्वार के पास खड़े मजदूर कुंदन से गेट के पास लगे बैरियर को हटाने को कहा। कुंदन ने बैरियर हटाने से यह कहते हुए मना कर दिया कि पुलिस प्रशासन की तरफ से लगाया गया है। आरोप है कि इसके पश्चात युवक आक्रोशित होकर मजदूर को थप्पड़ मार दिया। उधर, मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना सुपरवाइजर रमेश को दी।

विज्ञापन

इसके बाद काफी संख्या में मजदूर एकजुट होकर मंदिर के पास परिक्रमा पथ पर परकोटा में धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार, क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा एवं थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने काफी देर तक मजदूरों को समझाया। इस दौरान आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी युवक को हिरासत में लिए जाने पर करीब 2 घंटे 10 मिनट बाद मजदूरों ने फिर से काम शुरू किया।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि आगे से उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने ऐसी घटनाएं न हो, इसके लिए विंध्याचल थाने के पुलिसकर्मियों को निर्देशित भी किया। साथ ही आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को भी कहा। उन्होंने काॅरिडोर के अंतर्गत आने वाले उन सभी मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया, जहां काम चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें